गुजरात के एमएसएमई और कारीगरों के लिए वैश्विक अवसर तलाशेगा वॉलमार्ट, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से हुई चर्चा
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को वॉशिंगटन डीसी में वॉलमार्ट के कार्यकारी उपाध्यक्ष और ग्लोबल पब्लिक पॉलिसी एवं गवर्नमेंट अफेयर्स प्रमुख डैन ब्रायंट के साथ वन-टू-वन बैठक की। बैठक में गुजरात के एमएसएमई क्षेत्र की गुणवत्ता में सुधार और वैश्विक बाजारों में निर्यात के अवसर बढ़ाने पर चर्चा हुई। यह बैठक मुख्यमंत्री की सप्ताहभर की अमेरिका-कनाडा यात्रा के तहत हुई। सैन फ्रांसिस्को का दौरा पूरा करने के बाद पटेल बुधवार को वॉशिंगटन पहुंचे थे। गुजरात के प्रतिनिधिमंडल के साथ उनकी अमेरिका में विभिन्न कंपनियों और संस्थानों के साथ बैठकें हो रही हैं। बैठक में गुजरात में बड़ी संख्या में मौजूद एमएसएमई इकाइयों को वैश्विक बाजारों के लिए तैयार करने और उनकी उत्पाद गुणवत्ता बेहतर करने के तरीकों पर विचार किया गया।1.15 लाख से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.