अहमदाबाद, मार्च 11 -- गुजरात के सुरेंद्रनगर व राजकोट जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है और बृहस्पतिवार के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। अहमदाबाद मौसम विभाग केंद्र के प्रमुख डॉ. अशोक कुमार दास ने बताया कि सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के सुरेंद्रनगर और राजकोट जिलों के लिए बुधवार को भीषण लू की चेतावनी ('रेड अलर्ट') जारी की गई।कहां जारी हुआ ऑरेंज-येलो अलर्ट उन्होंने बताया कि मंगलवार को दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव केंद्र शासित प्रदेशों के दीव शहर में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मार्च महीने का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। यह इस समय के सामान्य तापमान से 10 डिग्री अधिक है।अधिकारी ने बताया कि बनासकांठा, पाटन, वडोदरा, सूरत, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, म...