फिरोजाबाद, अप्रैल 6 -- सोमवार को रोडवेज बस से गुजरात की महिला यात्री का लाखों के कीमती सामान से भरा बैग गायब कर दिया। घटना थाना दक्षिण के अंतर्गत जैन मंदिर के समीप की है। गुजरात के शहर मोटेरा (निकट नरेंद्र मोदी स्टेडियम) निवासी रचना उपाध्याय पुत्री गजराज उपाध्याय किसी कार्य के लिए लखनऊ आई थी। लखनऊ में कार्य पूरा करने के बाद वह महिला अपनी मित्र के घर शिकोहाबाद आ रही थी। आगरा से जब वह रोडवेज सवार हुई तो फिरोजाबाद में बस के घुसते ही अचानक उसे नींद आ गई। महिला का कहना था कि बस जैसे ही जैन मंदिर के समीप रुकी तो उसका बैग गायब था।उसने जब शोर मचाया तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा उसे लेकर नगर निगम स्थित आईटीएमएस कार्यालय लेकर पहुंची जहां उसने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला ने बताया...