नई दिल्ली, जून 24 -- दिल्ली पुलिस को हाल ही में उस वक्त एक बड़ी सफलता मिली, जब उसने विभिन्न सरकारी संस्थानों, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और देश की अन्य हाई-प्रोफाइल जगहों पर फर्जी धमकी भरे ईमेल भेजने वाली 41 वर्षीय एक महिला को धर दबोचा। आरोपी महिला की पहचान गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली सीमा लोहुमी के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने 21 जून को दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास से धर दबोचा। उस पर विभिन्न सरकारी संस्थानों को 200 से ज्यादा फर्जी धमकी भरे ईमेल भेजने का आरोप है। पुलिस ने इस साल फरवरी में भेजे गए धमकी भरे ईमेल के बाद उसकी खोज शुरू की थी और अब जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला द्वारा किए जाने वाले ईमेल में प्रमुख स्थानों पर बम रखे जाने, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से संबंधित आरोप, भ्रष्टाचार की शि...