गुजरात की फैक्ट्री में हुए हादसे में दत्तनगर के युवक की मौत
गोंडा, जुलाई 27 -- नवाबगंज, संवाददाता। गुजरात की एक फैक्ट्री में क्षेत्र के दत्तनगर गांव के युवक की हादसे में मौत हो गई। अहमदाबाद स्थित केमिकल फैक्ट्री में काम के दौरान ब्वायलर में गिरने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के दत्तनगर गांव निवासी दिनेश यादव ने बताया कि गांव के बैसिया मजरा का दिवाकर यादव (19) कुछ माह पहले रोजगार की तलाश में गुजरात के अहमदाबाद गया था। वहां वह केमिकल फैक्ट्री में काम करने लगा। रविवार के सुबह करीब 10 बजे वह फैक्ट्री में ब्वायलर के पास कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गरम पानी से भरे ब्वायलर में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथ में काम कर रहे कर्मचारियों ने तत्काल उसे अस्पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.