नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयर्स आज (बुधवार, 22 अप्रैल) 10% तक लुढ़क गए। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि कंपनी के Q4FY26 के नतीजे उम्मीद से कम रहे। जिसके चलते मार्जिन के दबाव और ऑर्डर के कमजोर रुझानों का असर पड़ा। कर्मचारियों की लागत में साल-दर-साल (YoY) 64% की भारी बढ़ोतरी के कारण मार्जिन गिरकर Q2FY25 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया। बता दें कि ये कंपनी पावर, फर्नेस और रेक्टिफायर ट्रांसफार्मर का प्रोडक्शन करती है। कंपनी के शेयर की रफ्तार पिछले कुछ समय से धीमी है। वहीं, पिछली चार तिमाहियों से ऑर्डर में भी गिवारट आई है। साथ ही, पिछले तीन तिमाहियों से इसका ऑर्डर बैकलॉग भी घट रहा है, जो इसकी मांग में कमी का संकेत देता है। हालांकि, इस तिमाही में कंपनी का रेवन्यू साल-दर-साल के आधार पर 15.7% बढ़क...