गुजरात का युवक गंगा स्नान करते हुए बहा
हरिद्वार, जून 17 -- भूपतवाला स्थित बलराम घाट पर गंगा स्नान के दौरान गुजरात से आया एक किशोर गंगा की तेज धारा में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसकी तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 10:36 बजे पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली कि बलराम घाट ठोकर नंबर-16 के पास गंगा में स्नान कर रहा 16 वर्षीय हरसिल चौहान पुत्र राजू भाई निवासी सूरत, गुजरात अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस ने जल पुलिस को मौके पर बुलाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि स्नान के दौरान हरसिल गंगा में बने भंवर की चपेट में आ गया, जिसके बाद वह देखते ही देखते लापता हो गया। घटना के समय उसके साथ परिवार के कई सदस्य भी मौजूद थे। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.