गुजरात का दिव्यांग बस पास अब DigiLocker पर, 4.42 लाख से अधिक पास जारी
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- गुजरात सरकार ने दिव्यांग बस पास को DigiLocker से जोड़ दिया है। इससे दिव्यांगजन बिना भौतिक पास साथ रखे मोबाइल के जरिए अपना बस पास सुरक्षित रूप से देख और इस्तेमाल कर सकेंगे। राज्य सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने गुजरात स्टेट ई-गवर्नेंस मिशन टीम (SeMT) के सहयोग से दिव्यांग बस पास को DigiLocker से एकीकृत किया है। सरकार के अनुसार, इस पहल को नागरिक-केंद्रित डिजिटल गवर्नेंस के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता भी मिली है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. प्रद्युम्न वाजा ने बताया कि राज्य में अब तक 4.42 लाख से अधिक दिव्यांग बस पास जारी किए जा चुके हैं। इन पास के जरिए लाभार्थी गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं।भौतिक पास रखने की जरूरत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.