मिर्जापुर, मार्च 2 -- लहंगपुर। लालगंज थाना क्षेत्र के धसड़ा गांव निवासी राजाराम सरोज के इकलौते पुत्र 24 वर्षीय पवन कुमार की गुजरात के भरुच शहर सड़क दुर्घटना में शनिवार की शाम मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पवन गुजरात के भरुच शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। शनिवार को ऑटो से रेलवे स्टेशन जाते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही पवन कुमार की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर परिजन भी गुजरात पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। गुजरात से एंबुलेंस में शव लेकर परिजन घर आ रहे हैं। चचेरे भाई राम अवतार, राजू के साथ परिवार के अन्य सदस्य हैं। पिता राजाराम सरोज ने बताया की तीन लड़कियों में एक मात्र पुत्र था। पवन की शादी अप्रैल 2025 में हुई थी। इकल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.