चक्रधरपुर, मई 8 -- चक्रधरपुर। चमक दमक की जिंदगी और ज्यादा पैसे कमाने का सब्जबाग दिखाकर तामिलनाडू और गुजरात भेजे जा रहे 9 नाबागिलों को़ चक्रधरपुर के थाना प्रभारी अवधेश कुमार के पहल और आरपीएफ और महिला थाना पुलिस के तत्तपरता से गुरुवार रात को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू कर लिया गया है और उन्हें अपने सरंक्षण में लेकर चाईबासा बालकंुज और छाया के संस्था भेज दिया गया है। बताया जाता है कि इसमें 4 बालक गुजरात और 5 बालिकाएं तमिलनाडु जाने के लिए चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। किसी सूत्रों से थाना प्रभारी को इसकी सूचना मिलने पर वे रेलवे स्टेशन पहुंचे और संदिग्ध अवस्था में बैठे नाबालिगों से पुछताछ किया जिसमें नाबालिगों ने गुजरात और तामिलनाडू जाने की बात स्वीकारी। इस रेस्क्यू में कर्रा सोसायटी फॉर रूरल एक्शन ,रांची एवं डालसा के सदस्यों की भी अ...