नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर सलीम इस्माइल डोला को गिरफ्तार किया। उसे इस साल मार्च में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी ) तुर्किये से भारत वापस लेकर आई थी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह गिरफ्तारी 2022 में वडोदरा की एक फैक्ट्री से 438.64 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों के बरामद होने के मामले में की गई। डोला को अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी बताया जाता है। वह पहले अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर इकबाल मिर्ची के साथ भी काम कर चुका था। यह भी पढ़ें- ATS ने 438 करोड़ की ड्रग फैक्ट्री के मास्टरमाइंड को दबोचा, दाउद का करीबी है सलीम डोलागिरफ्तारी और मामले की जानकारी एटीएस ने 31 अक्तूबर को डोला को हिरासत में लिया था। एटीएस के सहायक पुलिस आयुक्त एसएल चौधरी ने यह जान...