गुजरात : सुरेंद्रनगर में फर्जी डीएसपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, मई 24 -- सुरेंद्रनगर। गुजरात के सुरेंद्रनगर में फर्जी डीएसपी पकड़ा गया है। वह कई लोगों से ठगी कर चुका है। एक अधिकारी ने बताया 31 वर्षीय आरोपी सोहिल खान पठान सायला का रहने वाला है। राजकोट रेंज की पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया। उस पर साइबर अपराध करने और फर्जी पहचान से लोगों से ठगने का आरोप है। सोहिल ने आर्थिक लाभ कमाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज, तस्वीरें और पहचानपत्र बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया। सायला पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.