अहमदाबाद, फरवरी 3 -- गुजरात के अहमदाबाद से मामा-भांजी और भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने 10वीं क्लास में पढ़ने अपनी 15 साल की बेटी को लगी मोबाइल फोन की लत छुड़ाने और पढ़ाई में ध्यान लगाने को दो महीने के लिए अपने भाई के घर भेजा था। जहां कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया गया। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित लड़की ने घर लौटकर अपनी बड़ी बहन को बताया कि मामा और उनके बेटे दोनों ने उसका यौन शोषण किया था। इसके बाद पीड़ित लड़की के परिवार ने एक हेल्पलाइन से संपर्क कर आरोपियों के खिलाफ चांदखेड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। अभ्यम 181 महिला हेल्पलाइन के अधिकारियों ने बताया कि महिला सिंगल पैरेंट है और उसकी दो बेटियां हैं। छोटी बेटी इस साल बोर्ड परीक्षा देगी। यह भी पढ़...