गुजरात : ओएनजीसी की साइट पर लगी आग, कोई घायल नहीं
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- गुजरात के कलोल फील्ड में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) की एक साइट पर गुरुवार को आग लग गई। घटना के बाद आपातकालीन टीमों ने तुरंत कार्रवाई की और आग पर काबू पा लिया। सरकारी ऊर्जा कंपनी ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। ओएनजीसी ने कहा कि उसकी फायर और आपातकालीन टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी। इसके बाद सामान्य उत्पादन का काम भी दोबारा शुरू हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.