बरेली, मई 2 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। गुजरात स्थापना दिवस पर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों को समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं और उनमें राष्ट्रीय एकता व सांस्कृतिक सम्मान की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक केंद्र के डांस क्लब द्वारा गरबा नृत्य की प्रस्तुति पर सभी ताली बजाने को मजबूर हुए। पूर्व छात्र-छात्राओं ने गुजरात के पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया। गुजरात की पावन भूमि द्वारिका और द्वारिकाधीश की महिमा का उल्लेख करते हुए लघु नाटिका की प्रस्तुति को भी दर्शाया। गुजरात की पारंपरिक संस्कृति से लेकर आधुनिक जीवन शैली पर आधारित एक आकर्षक रैंप वॉक प्रस्तुत की गई। यह भी पढ़ें- एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को सशक्त करता है गुजरात दिवस :...