गुजराती गली में नहीं लगेंगे हिचकोले
आगरा, अप्रैल 19 -- वार्ड संख्या 83 राजामंडी में गोकुलपुरा गुजराती गली कई वर्षों से जर्जर थी। इसकी वजह से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब यहां लोगों को दिक्कतें नहीं होगी। नगर निगम ने इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। रविवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर निर्माण कार्य का शुभारंभ का क्षेत्रीय पार्षद मंजू प्रजापति ने पूजा पाठ के साथ किया। इस अवसर पर राजेश प्रजापति, प्रमोद वर्मा, नरेश वर्मा, मुकेश ठाकुर, रवि वर्मा,मोंटू वर्मा, अतुल गौतम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.