अहमदाबाद, अप्रैल 25 -- गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए चुनाव प्रचार शुक्रवार की शाम को खत्म हो गया। 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस बीच शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि बीजेपी ने आम आदमी पार्टी गुजरात के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज को बंद करवा दिया है। गुजरात आप के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो जारी कर यह दावा किया। उन्होंने कहा 'गुजरात में भाजपा को आम आदमी पार्टी का इतना खौफ है कि अब आम आदमी पार्टी गुजरात के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज को भी बंद करवा दिया गया है। पिछले एक महीने में आप गुजरात के फेसबुक ओर इंस्टाग्राम को 8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म गुजरात की जनता की आवाज बन रहे थे, ओर यह आवाज को कुचलने का प्रयास सरकार की ओर से किया गया है। अगर भाजपा ने जनता...