गुजरात: विरामगाम में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, तीन दरगाह धवस्त, हाइवे होगा चौड़ा
विरामगाम, जून 1 -- अहमदाबाद जिले में वीरमगाम प्रशासन ने सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। वीरमगाम-सुरेंद्रनगर-वधवां राज्य राजमार्ग-17 के चौड़ीकरण के लिए करीब 4,000 वर्ग मीटर जमीन पर बुलडोजर एक्शन लिया गया है। ये कार्रवाई सरकारी और निजी भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण को हटाने के लिए की गई। इस दौरान 3 दरगाह को भी धवस्त किया गया। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट वीरेंद्र देसाई ने बुलडोजर एक्शन को लेकर बताया कि 'वीरमगाम-सुरेंद्रनगर-वधवां राज्य राजमार्ग-17 के चौड़ीकरण का काम शुरू है। वीरमगाम सिटी के एंट्री पर रास्ता संकरा था, जहां तीन दरगाह और कुछ जमीन को कब्रिस्तान के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। उस जमीन का भूमि अधिग्रहण करके मालिकों को मुआवजा दिया गया है। और कब्रिस्तान की जमीन का लैंड यूज पैटर्न बदकर आज जमीन का कब्जा लेकर काम शुरू करवाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.