प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। नौतपा मंगलवार को खत्म हो जाएगा लेकिन जाते-जाते रिमझिम बारिश करा गया। सोमवार को सुबह तेज धूप निकली लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवा के चलते धूप का असर कम रहा पर उमस बरकरार रही। दोपहर में तीन बजे के लगभग शहर के कुछ हिस्सों में रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहावना बना रहा।सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी एक दिन में 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यह भी पढ़ें- UP Weather: पूरब में तीखी धूप, पश्चिम में बादलों का डेरा, अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम? तीन और चार मई को मौसम साफ रहने और पांच व छह मई को गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। ...