गुघाल अवकाश के कारण भाकियू की तालाबंदी अब मंगलवार को
सहारनपुर, सितम्बर 22 -- गंगोह । भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा सोमवार को होने वाला घोषित बिजली घर पर तालाबंदी और रोड जाम का जो कार्यक्रम गुघाल मेले के अवकाश के कारण स्थगित करके मंगलवार के लिए अग्रसरित कर दिया गया है। उक्त निर्णय बिजलीघर पर चल रहें धरने पर आयोजित मीटिंग में लिया गया। धरने की अध्यक्षता सुशील कुमार और संचालन नितिन शर्मा ने किया। बैठक में तय पाया गया कि भाकियू का बिजलीघर पर तालाबंदी व रोड जाम करने का कार्यक्रम अब मंगलवार को होगा। धरने में जिला सचिव ब्रजपाल सैनी, नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी, प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा महामंत्री नितिन शर्मा, कलीम कुरैशी, इरफान, सरफराज, हाजी नाजिम, नौशाद, इनाम कुरैशी, ओम कुमार पंडित, कय्यूम दौलतपुर, आबिद विक्रम सैनी, मतलूब, इसरार, आरिफ, फारुख चौधरी, अनवर चौधरी, आशीष, तनसीफ, जुनैद आदि मौजूद रहे। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.