बदायूं, अप्रैल 29 -- गुगौआ क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित मैच में गुगौआ द्वितीय ने चाचीपुर की टीम को हरा दिया। कप्तान अमित कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करते हुए चाचीपुर ने 106 रन बनाए, जिसमें अवनीश ने 34 और शिवम ने 20 रनों का योगदान दिया। गुगौआ के ओमेंद्र और अमित ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में गुगौआ द्वितीय ने लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। ओमेंद्र ने बल्लेबाजी में भी 27 रन बनाए और प्रशांत ने 15 रन जोड़े। चाचीपुर के कप्तान उत्कर्ष ने 2 विकेट लिए, जो नाकाफी रहे। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ओमेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि प्रमोद शर्मा ने उन्हें पुरस्कृत किया। इस मौके पर संयोजक सत्यम शंखधार, जॉन्टी, सुंदरम, अनुराग, अश्वनी ठाकुर और विनय ठाकुर सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...