जमुई, मई 12 -- बरहट, निज संवाददाता बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह बाजार इन दिनों भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है। शादी-विवाह के सीजन के बीच मुख्य मार्ग पर बालू से लदे ट्रकों की लंबी कतार लगने से यातायात पूरी तरह ठप हो जा रहा है। यह भी पढ़ें- हसुआ गर्दन में सटा मुख्य राजमार्ग पर किया आत्महत्या का प्रयास, मची अफरा तफरीस्थानीय लोगों की समस्याएं स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह और शाम के व्यस्त समय में भारी वाहनों की अचानक बढ़ती आवाजाही से सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती है। संकरी सड़क और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। खासकर गुगुलडीह चौक पर प्रतिदिन शाम के समय हालात और विकट हो जाते हैं, जहां वाहनों की लंबी कतार आम दृश्य बन गया है। सोमवार की शाम भी कुछ ऐसा ही नजारा था।जाम के दौरान कभी कभी एम्बुलेंस, स्कूल वाहन, बाइ...