गुगल फार्म भरने की अंतिम तिथि अब 31 जुलाई
कौशाम्बी, जून 10 -- मंझनपुर, संवाददाता। सम्पूर्ण भारतवर्ष में सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित वादों को सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने के संबंध में दिनांक 21, 22 तथा 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ सम्पन्न किया जाना है। जिसके संदर्भ में प्री-सिटिंग की प्रक्रिया दिनांक 22 मई से प्रारम्भ हो गई है।इस विशेष लोक अदालत में अपने मामलों के निस्तारण के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई थी जिसे बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी है। लोगों से अपील की है कि वह इस विशेष लोक अदालत का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.