कन्नौज, अप्रैल 9 -- गुगरापुर। बुधवार दोपहर बाद अचानक बदले मौसम ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी। तेज हवा और बारिश के साथ गुगरापुर ब्लॉक के नौरंगपुर, सराय बारामऊ, जलेसर, गुगरापुर, नरेंद्रपुर, अमरौली, चांदापुर, मखाईपुर और गुलरियन पुरवा सहित कई गांवों में ओलावृष्टि हुई। इसके अलावा ब्लॉक के अन्य ग्रामों में भी कहीं-कहीं ओले गिरने की सूचना है। ओलावृष्टि के चलते खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर फसलें झुक गईं, जबकि हरी सब्जियों व जायद की फसलें, विशेषकर खरबूजा, भी प्रभावित हुई हैं। इससे गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य भी बाधित हो गया है। किसानों का कहना है कि अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ना तय है। नुकसान से चिंतित किसानों ने प्रशासन से शीघ्र सर्वे कराकर क्षति का आकलन करन...