किशनगंज, जून 25 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता (मिथिलेश झा) आजादी के दशकों बाद भी विकास की रोशनी से ओझल गुआबाड़ी मरिया कनकयी धार पर एक अदद पुल का निर्माण नहीं होने से बरसात में शहरी और ग्रामीण आबादी दो पाट में विभक्त होकर सुगम आवागमन से वंचित रहकर विकास पर सवालिया निशान खड़ी कर दिया है। जानकारी के अनुसार एक ओर आजाद चौक एन एच 327 ई फोरलेन और दूसरी ओर पैकटोला एवं ठाकुरबाड़ी रोड होकर बहादुरगंज मुख्य बाजार को जोड़ने वाली लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कलांतर के वर्षों में संपन्न होने के बावजूद उक्त सड़क आवागमन के दृष्टिकोण से उपयोग विहीन बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार लाखों की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क गुआबाड़ी मरिया कनकयी धार में एक अदद पुल निर्माण की लंबे समय से बाट जोह रहा है। गुआबाड़ी धार में पुल निर्माण नहीं होने के मद्देनजर ...