गुआक्टा ने मांगों को लेकर डीडीयू से निकाला सत्याग्रह मार्च
गोरखपुर, अगस्त 18 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों के संगठन गुआक्टा के बैनर तले सोमवार को आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में सत्याग्रह मार्च निकाला गया। विवि के प्रशासनिक भवन से शुरू हुआ मार्च पैदल मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचा, जहां शिक्षकों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद शिक्षक वापस प्रशासनिक भवन पहुंचे।गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के 21 वित्तपोषित महाविद्यालयों से आए छह सौ से अधिक शिक्षकों ने मार्च में हिस्सा लिया। शिक्षक हाथों में तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से शामिल हुए। मार्च से पहले गुआक्टा के पूर्व पदाधिकारियों ने शिक्षकों को संबोधित किया और विश्वविद्यालय प्रशासन पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। शिक्षकों ने कहा कि कुलपति के समक्ष पहले भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.