गोरखपुर, सितम्बर 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर में राप्ती तट स्थित राजघाट के गुरु श्री गोरक्षनाथ घाट पर रविवार सुबह बारिश के दौरान गुंबद अचानक भरभराकर गिर गया। इसमें वहां बैठे दो अधिवक्ता बुरी तरह से घायल हो गए। जिनमें से एक अधिवक्ता ने दोपहर में अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। अब दूसरे अधिवक्ता की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में एंबुलेंस समय से न मिलने-इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर साथी वकीलों ने जिला अस्पताल पर करीब साढ़े चार घंटे प्रदर्शन किया। उसके बाद सीएमओ व कुछ स्वास्थ्यकर्मियों पर केस दर्ज किया गया। डीएम ने निर्माण संरचना-एंबुलेंस रिस्पांस टाइम की जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों के लिए चार-चार लाख रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है। प्राथमिक तौर पर बिजली गिरने से गुंबद ढहने की बात सामने ...