पीलीभीत, जून 3 -- पूरनपुर/कलीनगर। दो भाइयों पर धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई है। आरोप है उन्होंने सेवादार के बिस्तर और कपड़े जला दिए। बुधवार को दर्जनों ग्रामीण थाना माधोटांडा पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव नवदिया के मजरा अल्लीपुर में सिद्धबाबा का पुराना धार्मिक स्थल है। आरोप है पड़ोस के गांव के रहने वाले दो भाईयों ने धार्मिक स्थल का गुंबद क्षतिग्रस्त कर दिया। मंदिर के सेवक महेंद्रनाथ के बिस्तर और कपड़ों में आग लगा दी गई। आरोप हैं भंडारे के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता की गई। इससे लोगों की भावनाएं आहत हो रहीं हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पत्र पर सेवादार महेंद्र नाथ, विवेक मौर्या, दिनेश, मोनू, जसंवत, शीशपाल, सुनील कुमार, शिवम कुमार, और शिवसागर ला...