गुंदेला डेरा में भीषण आग, पांच मकान जले
झांसी, मई 23 -- झांसी (चिरगांव)। चिरगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम गांव छिरौना स्थित गुंदेला डेरा में किसानों के मकानों में आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांच घरों में रखी गृहस्थी, कपड़े, बर्तन, नगदी, जेवर, जानवरों का कुंतलों भूसा समेत लाखों का माल जलकर राख हो चुका था। पुलिस-प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। गुंदेला का डेरा निवासी रतिराम, पहलवान, पर्वत सिंह, देशराज और जगदीश के मकान बिल्कुल एक दूसरे से जुड़े हैं। बीती देर शाम एक मकान से धुआं उठने लगा। यह भी पढ़ें- सिलेंडर फटने से लगी आग, लाखों की गृहस्थी जलकर राख गर्म हवाएं और हाई टेम्प्रेचर होने की वजह से आग तेजी से फैली। देखते ही देखते आग रतिराम के मकान से होकर पहवान, पर्वत, देशराज, जगदीश के घरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.