मधुबनी, मई 26 -- झंझारपुर। थाना क्षेत्र के गोधनपुर गांव में रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव गहराता जा रहा है। यह भी पढ़ें- जमालपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्षमारपीट का मामला महिला के घर में मारपीट मामले में दर्ज प्राथमिकी के काउंटर में अब दूसरे पक्ष की ओर से भी मामला दर्ज कराया गया है। गोधनपुर निवासी सूरज कामत के आवेदन पर दर्ज काउंटर प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि बाहरी गुंडों को बुलाकर घर में घुसकर मारपीट की गई। आवेदन में कहा गया है कि महार पर जाने वाले रास्ते को राजेश कामत, विनीता कुमारी, सीता देवी सहित अन्य लोगों ने बांस की घेराबंदी कर बंद कर दिया था। कारण पूछने पर आरोपित लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे तथा ईंट-पत्थर चलाने लगे।घटना का विवरण आरोप है कि 22 मई की घटना के बाद रंजिश में 23 मई को फिर बाहरी लोगों को...