आरा, अप्रैल 2 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। कृष्णगढ़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी महुआ शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस के पहुंचते ही शराब धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने छापेमारी के दौरान करीब 600 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की है। इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष रौशन कुमार कर रहे थे, जिसमें पुलिस बल के जवान भी शामिल थे। पुलिस की ओर से मामले की छानबीन की जा रही है और फरार धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.