खगडि़या, अप्रैल 19 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस कप्तान के निर्देश पर रविवार को थाना परिसर में गुंडा परेड आयोजित की गई। इसमें थाना क्षेत्र से चिन्हित लगभग दो दर्जन से अधिक गुंडों ने भाग लिया। परेड के दौरान थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने सरकार के द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों से अवगत करवाते हुए इसका अक्षरश: पालन करने का निर्देश दिया। इसके अलावा थानाध्यक्ष ने परेड में भाग ले रहे गुंडों से बारी-बारी से व्यक्तिगत जानकारी लेते हुए उनके जीवन यापन करने के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस कार्य में थाना अध्यक्ष को एसआई मोहम्मद आलमगीर एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने आवश्यक सहयोग किया। यह भी पढ़ें- चौकीदारी परेड में कर्तव्य के प्रति सजग रहने का दिया गया निर्देश यह भी पढ़ें- मधेपुरा: संदिग्ध गतिविधियों पर रखें पैनी नजर: थानाध्यक्ष

हिंदी हि...