गिरडीह, अप्रैल 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला सदर अस्पताल की चैताडीह में संचालित मातृव्य-शिशु स्वास्थ्य इकाई को गुंडा ताकतों और बिचौलियों से स्वास्थ्य महकमा मुक्त कराएगा। इस एक सूत्री कार्रवाई में महकमा जी-जान से जुट गया है। विभाग ने इसके लिए पुलिस महकमा से 08 जवान की मांग की। कहा कि इसमें 05 महिला जवान (गार्ड) हो। विभाग का कहना है कि चार सहियाओं की कार्यशैली भी संदिग्ध है। इनके द्वारा डिलीवरी के लिए आनेवाली महिलाओं को भ्रमित कर निजी लाभ के लिए प्राइवेट अस्पताल भेज दिया जाता है, जहां ऐसे कथित सहिया को प्रति मरीज 08 से 10 हजार रुपए बतौर कमीशन मिलता है। लिहाजा विभाग का गुप्तचर यह पता कर रहा है कि प्रति मरीज मिल रहे कमीशन की पूरी राशि सहिया के जेब में जाता है या राशि पर अस्पताल के कर्मियों की भी हिस्सेदारी है। विभाग के गुप्तचर ने यह जानकारी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.