मोतिहारी, मार्च 26 -- मोतिहारी, हिप्र.। रामनवमी पर्व को शांतिपूण सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। गुंडा व असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। जिले के 344 स्थानो पर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी व पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है। डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त आदेश जारी कर दिया है। शहर से लेकर अनुमंडल स्तर तक क्यूआरटी का गठन किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिये पूरी तरह तैयार है। सादे लिवास में महिला व पुरुष जवानों को संवेदनशील स्थानों पर तैनाती की गयी है। ढाका, तुरकौलिया व सुगौली इलाके पर पुलिस की विशेष नजर है। वहीं नगर, बंजरिया, लखौरा, चिरैया, रामगढ़वा, कुंडवाचैनपुर, पताही, पकड़ीदयाल, मधुबन, केसरिया, संग्रामपुर इलाके को भी संवेदनशील माना गया है। जितने भी जुलूस निकाले...