गुंडा एक्ट नोटिस, जिलाबदर आदेश और मुकदमे निरस्त करने की मांग
रुद्रपुर, मई 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। श्रमिक संयुक्त मोर्चा ने शनिवार को हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से मजदूर आंदोलनों से जुड़े श्रमिक नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से गढ़वाल मंडल आयुक्त को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई को वापस लेने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि सिडकुल हरिद्वार की विभिन्न कंपनियों में कार्यरत अस्थायी और ठेका मजदूर लंबे समय से न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम का दोगुना भुगतान, बोनस तथा अन्य श्रम अधिकारों से वंचित हैं। इसके अलावा वेतन पुनरीक्षण, वेज बोर्ड गठन और परिवर्तनीय महंगाई भत्ते की घोषणा नहीं होने से श्रमिकों की आर्थिक स्थिति लगातार प्रभावित हो रही है। मोर्चा का आरोप है कि मजदूरों की समस्याओं का समाधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.