गुंडा एक्ट की कार्रवाई का श्रमिक संगठनों ने किया विरोध
रुद्रपुर, जून 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। श्रमिक संयुक्त मोर्चा ऊधमसिंह नगर ने अपने कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई गुंडा एक्ट की कार्रवाई के विरोध में शनिवार को आहूजा धर्मशाला में प्रेसवार्ता आयोजित की। वक्ताओं ने इस कार्रवाई को श्रमिक आंदोलनों की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए शासन से इसे वापस लेने की मांग की। मोर्चा अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जिन चार मुकदमों के आधार पर दलजीत सिंह को नोटिस जारी किया गया है, उनमें से एक मामले में अदालत पहले ही उन्हें दोषमुक्त कर चुकी है, जबकि दूसरे मामले में उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद इन मामलों को रिपोर्ट में शामिल कर गुंडा एक्ट की कार्रवाई शुरू की गई, जो न्यायिक आदेशों की अनदेखी है। प्रचार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.