गुंडा अधिनियम में तीन बदमाश छह माह के लिए जिला बदर
महाराजगंज, जुलाई 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर तीन आरोपितों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है, जबकि एक आरोपित को छह माह तक प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को संबंधित थाने में अनिवार्य रूप से हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार जिला बदर किए गए आरोपितों में कोतवाली क्षेत्र के पिपरा बाबू अंसारी टोला निवासी अजमल अंसारी, घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बलडीहा निवासी गुड्डू यादव उर्फ अनिल यादव तथा पनियरा थाना क्षेत्र के मंजूरी निवासी विद्यासागर शामिल हैं। वहीं ठूठीबारी थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी श्रवण को अगले छह माह तक प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.