फतेहपुर, मई 4 -- फतेहपुर। पश्चिम बंगाल में बहुसंख्यक हिंदू समाज टीमएसी की गुंडागर्दी व तुष्टीकरण की राजनीति से परेशान था। बहुसंख्यक समाज हर हाल में सत्ता परिवर्तन चाहता था। पीएम मोदी की जनकल्याणकारी नीतियां लोगों को पसंद आई। यही कारण है कि पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। यह कहना है पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रचार के लिये जिले से भेजे गए अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता का, जो इस दौरान बंगाल में ही मौजूद हैं। भाजपा विधायक विकास गुप्ता ने बताया कि वह चुनाव प्रचार के दौरान तीन दिनों के लिये बंगाल पहुंचे थे। यहां उन्होंने कलकत्ता में प्रवास किया। वैश्य समाज के लोगों के घर-घर तक पीएम मोदी का संदेश पहुंचाया। उन्होंने कहा कि यह जीत पीएम मोदी के नेतृत्व में हुई है। हम लोग तो पार्टी के बहुत छोटे से सिपाही हैं। जिस तरह से रामसेतु में गिलहरी अपना योगदान...