गुंडाएक्ट में तीन आरोपी छह माह के लिए जिलाबदर
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 22 -- प्रतापगढ़। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने गुंडाएक्ट में आरोप सिद्ध होने पर तीन आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। आरोपी रानीगंज थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर निवासी मनोज कुमार यादव पुत्र मोहनलाल, बाघराय झाझवारा रामदास पट्टी के मनोज कुमार यादव पुत्र रामअधार और लालगंज कोतवाली के खालसा सादात निवासी मजहर पुत्र जाहिद बताए गए। इलाके में भय और आतंक के कारण उक्त आरोपियों के खिलाफ गुंडाएक्ट की कार्रवाई की थी। डीएम ने सुनवाई के बाद आरोप सिद्ध होने पर जिलाबदर का आदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.