सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर गुंजन चौहान ने चंडीगढ़ में आयोजित मावेन मिस इंडिया प्लस साइज पेजेंट में नेचुरल ब्यूटी का खिताब जीतकर अपने शहर और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से महानगर में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।गुंजन चौहान बचपन से ही आत्मविश्वासी और रचनात्मक व्यक्तित्व की धनी रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने अपने आत्मविश्वास, प्रभावशाली व्यक्तित्व और प्राकृतिक सौंदर्य के दम पर निर्णायकों का दिल जीत लिया। गुंजन का मानना है कि असली खूबसूरती बाहरी सजावट में नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और खुद को स्वीकार करने में होती है। गुंजन के पिता परमल सिंह चौहान और माता विनीता राठौर ने उनकी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। परिवार के सहयोग और प्रोत्साहन ने उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.