गुंजन कुमारी बनीं भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ की चेयरमैन
जमशेदपुर, अगस्त 26 -- भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ की आमसभा सोमवार को केनेलाइट होटल, साकची में मुहम्मद कासिम अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा और महासंघ की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिताओं की समीक्षा की गई। इसमें झारखंड समेत छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि शामिल हुए। सर्वसम्मति से गुंजन कुमारी को महासंघ का चेयरमैन और मुहम्मद कासिम अंसारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जावेद अंसारी को राष्ट्रीय सचिव और साजी टी. जॉन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों और सदस्यों का मनोनयन किया गया।महासंघ ने देशभर में महिलाओं और बच्चों को फुटबॉल से जोड़ने तथा खेल के माध्यम से उनके शारीरिक, मानसिक और सर्वांगीण विकास का लक्ष्य रखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.