सुल्तानपुर, अप्रैल 16 -- सुलतानपुर। अमेठी के गुंगवाछ मौजा के राजापुर में चार साल पूर्व एक ही परिवार के चार लोगों की सनसनीखेज हत्या के मामले में कोर्ट ने विवेचक उमाकांत को गवाही में तलब किया है। वादी पक्ष के अधिवक्ता रवि शुक्ल ने बताया कि कोर्ट ने दरोगा को 23 अप्रैल को हाजिर होने का आदेश दिया है। मुकदमे में प्रधान आशा तिवारी, प्रधानपति रामशंकर तिवारी, उनके पुत्र नितिन तिवारी, बृजेश यादव, रामदुलारे यादव, अखिलेश और अभिषेक आरोपी हैं। सम्पत्ति विवाद में 15 मार्च 2022 को गुंगवाछ में सनसनीखेज घटना में संकठा यादव, हनुमान प्रसाद, अमरेश यादव और नइका देवी की हत्या की थी। यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी में राजस्व निरीक्षक पर चलेगा मुकदमा यह भी पढ़ें- 2024 हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट सख्त, पूर्व प्रभारी सहित 19 पुलिस कर्मियों के खिलाफ नोटिस जारी

हिंदी हिन्दु...