सुल्तानपुर, जनवरी 22 -- सुलतानपुर। अमेठी के गुंगवाछ मौजा में पूर्व प्रधान समेत चार लोगों की सनसनीखेज हत्याकांड में अभियोजन पक्ष के गवाह जामो थानाध्यक्ष विनोद सिंह कोर्ट में गुरुवार को हाजिर हुए लेकिन वकीलों के जिरह नहीं करने पर वापस लौटना पड़ा। वकील सन्तोष पाण्डेय ने बताया कि 27 जनवरी को फिर सुनवाई नियत हुई है। चुनावी रंजिश में 15 मार्च 2022 को अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे राजापुर मौजा गुंगवाछ के पूर्व ग्राम प्रधान संकठा यादव, उनके पुत्र हनुमान उर्फ बजरंगी, पूर्व प्रधान अमरेश यादव व पत्नी नइका उर्फ पार्वती देवी की हत्या करने के आरोप में आठ आरोपियों पर मुकदमा लम्बित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.