नोएडा, अप्रैल 7 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। गीले कूड़े के निस्तारण के लिए शहर में 300 टन क्षमता का प्लांट लगाया जाएगा। यह प्लांट आईजीएल लगाएगी। कूड़े के निस्तारण से बायोगैस बनेगी। इसके लिए प्राधिकरण के सीईओ ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस प्लांट को लगाने में करीब 250 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि कूड़े के निस्तारण से बनने वाली बायोगैस का शहर में ही प्रयोग किया जाएगा। ये प्लांट अस्तौली में लगाया जाएगा। नोएडा में वर्तमान में 1000 टन कूडा निकल रहा है। भविष्य में 1200 से लेकर 1500 टन कूड़ा होगा। प्राधिकरण का एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड से कुल 600 टन कूड़े के निपटारे का अनुबंध हो रखा है। प्लांट लागने का 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा डिसेंट्रलाइजड इंटीग्रेटड म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.