रांची, जून 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम द्वारा शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और वैज्ञानिक बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गेल, स्वच्छता कॉर्पोरेशन, पीएमसी, आरएमसी व टीपीएस इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से गीले कचरे की गुणवत्ता सुधार, सीबीजी प्लांट के सुचारु संचालन तथा जिरो डंपयार्ड से संबंधित आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने पर चर्चा हुई। अपर नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि एमआरएफ सेंटर से निकलने वाले गीले कचरे की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए, ताकि उसका वैज्ञानिक तरीके से बेहतर उपयोग संभव हो सके। यह भी पढ़ें- मकसूदपुर में कचरा प्रबंधन की हुई समीक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सीबीजी प...