कन्नौज, फरवरी 17 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में मदर निर्मला फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत नगर पालिका परिषद की ओर से जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह गतिविधि वार्ड संख्या 03 आर्य नगर व वार्ड संख्या 04 संजय नगर के विभिन्न मोहल्लों में संपन्न हुई। कार्यक्रम में संयोजक इकबाल बहादुर, मणि मिश्रा व टीम सदस्य मिली शाक्य ने गीला और सूखा कचरा पृथक करने, सेनेट्री व इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को अलग डस्टबीन में डालने और स्वच्छता बनाए रखने के तरीकों की जानकारी दी। महिलाओं की विशेष भागीदारी रही और उन्होंने भविष्य में कचरा पृथक्करण अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर आनन्द व अमरजीत अपने कर्मचारियों के साथ मौजूद रहे। निदेशक डॉ.जितेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि यह पहल केंद्र व राज्य सरकार की मंशा के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.