कटिहार, मई 23 -- डंडखोरा। संवाद सूत्र प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला में इको क्लब द्वारा कचरा प्रबंधन विषयक पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को गीला एवं सूखा कचरा की पहचान, उसके पृथक्करण तथा सही निपटारे के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम के दौरान इको क्लब की नोडल शिक्षिका ज्योति कुमारी ने बच्चों को सरल एवं व्यवहारिक तरीके से समझाया कि दैनिक जीवन में निकलने वाले कचरे को अलग-अलग रखना क्यों आवश्यक है। उन्होंने बताया कि रसोई से निकलने वाले जैविक पदार्थ जैसे फल-सब्जियों के छिलके, पत्तियां एवं भोजन अवशेष गीले कचरे की श्रेणी में आते हैं, जबकि प्लास्टिक, कागज, बोतल एवं रैपर जैसे पदार्थ सूखे कचरे में शामिल होते हैं। उन्होंने बच्चों को यह भी बताया कि गीले कचरे से जैविक खाद तै...