कटिहार, अप्रैल 11 -- बारसोई निज प्रतिनिधि शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद एवं प्रखंड समन्वयक ने बिघोरहाट, बसलगांव एवं बेलवाडांगी अपशिष्ट कचरा प्रबंधन इकाई का निरीक्षण किया। बीडीओ ने कहा कि पंचायत में कचरा उठाव की समीक्षा की गई। शत प्रतिशत घरों से कचरा उठाव सुनिश्चित हो इसका निर्देश दिया गया है। । गीला कचरा से डब्लूपीयू के माध्यम से अधिक से अधिक जैविक खाद का निर्माण हो इसका निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि किसानों को जैविका खाद का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.