एक संवाददाता, अप्रैल 5 -- Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में तीन दिन के बाद गीदड़ के काटने से रमनी देवी की मौत की कही गई कहानी ने नया मोड़ ले लिया। पुलिस ने अनुसंधान के बाद बताया कि रमणी देवी की मौत गीदड़ के काटने से नहीं बल्कि पति के चाकू से मारने से हुई थी। इस बात का खुलासा प्रेस कांफ्रेंस कर बारसोई एसडीपीओ अजय कुमार ने की। एसडीपीओ ने बताया कि हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि गुरुवार के दिन आलमपुर दियारा क्षेत्र में मक्के के खेत से लहूलुहान एक महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। उक्त मामले में आजमनगर पुलिस को जब जानकारी हुई तो गीदड़ के द्वारा किये ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.