गीदड़ को बचाने के चक्कर में बाइक सवार घायल
बुलंदशहर, जून 10 -- गुलावठी। मंगलवार दोपहर सैदपुर रोड पर बाइक के सामने गीदड़ आने से सड़क दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में हापुड़ के थाना हाफिजपुर स्थित गांव बछैड़ा कला निवासी मोनिस (21) पुत्र गुलफाम घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मोनिस अपनी बाइक से बीबीनगर के गांव परतापुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। सैदपुर रोड पर गांव ऐंचाना के पास अचानक खेतों से एक गीदड़ सड़क पर आ गया। गीदड़ को बचाने के चक्कर में मोनिस की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मोनिस को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- बाइक असंतुलित होकर गिरने से युवक जख्मी कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि यह हादसा बाइक के सामने अचानक गीदड़ आने के कारण हुआ। घायल युवक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.